Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा (चंदौली)। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरी , बर्थरा कला में रविवार  को प्रबंध समिति का चुनाव किया गया। चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार प्रातः 11बजे शुरू हुई ,जिसमें अध्यक्ष पद के लिए  विद्याधर पाण्डेय, उपाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम तिवारी प्रबंधक पद के लिए राजेन्द्र तिवारी उपप्रबंधक के लिए आशीष तिवारी, कोषाध्यक्ष के लिए त्रिभुवन नारायण सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए क्रमशः प्रेमप्रकाश तिवारी,                        
चन्द्रमौली पाण्डेय, मुरारी प्रसाद,विजय कृष्ण तिवारी, विजय प्रकाश ओझा ,कृपा शंकर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी,रामसुरेश पाण्डेय ने नामांकन किया। सभी नामांकन पत्र जाचोपरांत वैध पाए गए‌ वहां उपस्थित सभी  सदस्यों ने सर्वसम्मति से नामांकित प्रत्याशियों के चयन का हाथ उठाकर सहमति प्रदान की। उपस्थित पर्यवेक्षक  पूनम सिंह के समक्ष चुनाव अधिकारी  रामाशरय  उपाध्याय शाम 4:30 बजे सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध विजयी होने की घोषणा की।

रिपोर्ट अलीम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: