
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर रविवार को दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, कांग्रेस से भाजपा में आए अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान ने जनसभा को संबोधित किया।
सचदेवा ने कहा कि भाजपा हर सीट पर प्रचार कर रही है। रविवार को मेगा चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया है। सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। संगम विहार में उनकी जनसभा होगा। जेपी नड्डा भी नई दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में रोड शो करेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी दिल्ली में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही 22 मई को प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे।
अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जिस पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ तमाम आंदोलन किए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आज उसी पार्टी के साथ कांग्रेस ने गठबंधन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कन्हैया कुमार को टिकट दिए जाने पर भी सवाल उठाए। सचदेवा ने कहा कि भाजपा हर सीट पर प्रचार कर रही है।