Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

यूपी के महरागंज 24 साल की प्रियंका का 29 साल के सन्नी से अफेयर था। दोनों सेम कास्ट के थे। घरवालों की रजामंदी से दोनों की मैरिज तय हुई। 29 नवंबर को दोनों की शादी होने वाली थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। सन्नी की लव स्टोरी की शुरूआत प्रियंका के घर से ही हुई। वो प्रियंका के घर पर किराए की दुकान पर मोबाइल बनाता था।अफेयर की चर्चा सार्वजनिक हुई तो सन्नी ने दूसरी जगह दुकान खोल ली।

कुछ दिन पहले सन्नी- प्रियंका में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। प्रियंका ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। सुबह जब सन्नी सो कर उठा, तब उसे खबर मिली कि प्रियंका की लाश मिली है। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटक रही थी। यह सुनते ही सन्नी दौड़ते-भागते प्रियंका के घर पहुंचा। रोते-बिलखते उसने प्रियंका की लाश को गले लगाया। फिर, करीब आधे घंटे बाद एक पोटली लेकर पहुंचा। इधर, घर में शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका के अंतिम संस्कार की तैयारियां होने लगी।

सन्नी ने समाज के सामने प्रियंका से शादी करने की इच्छा जताई। घरवाले इस बात पर राजी हो गए। पोटली में सन्नी नई साड़ी और सुहाग का सामान लेकर आया था। इसके बाद पंडित जी को बुलाया गया। सबके सामने सन्नी ने प्रियंका की लाश से शादी की। सन्नी ने प्रियंका के हाथों में हल्दी लगाई। लाल साड़ी पहनाई। मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाया। फिर अर्थी के चारों ओर चक्कर लगाकर सात फेरे लिए। दोनों के परिवार वाले और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें: