सकलडीहा।इंटर कालेज मैदान बरसात के पानी से पूरी तरह लबालब भर गया है।मैदान में पानी भरे होने से खिलाड़ियों सहित छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके साथ एनसीसी कैडेट का भी कार्य बाधित है।मैदान से जलनिकासी की मांग को लेकर भाकपा माले और भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी धरने पर बैठे है।लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी जलनिकासी की व्यवस्था नही हुई।जिससे लोगो मे भारी रोष है।
आपको बता दे कि सकलडीहा इंटर कालेज के मैदान क्षेत्र का प्रमुख और काफी बड़ा मैदान है।इसपर आसपास गांवो के लोग सुबह,शाम टहलने आते है।इसके साथ ही खेल प्रेमी यहा क्रिकेट सहित अन्य खेल खेलते है।एनसीसी कैडेट यहा विभिन्न अभ्यास करते है।लेकिन पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से खेल मैदान पूरी तरह पानी से भरा हुआ।इससे लोगो मे भारी आक्रोश है।विभिन्न संगठन जल निकासी की मांग को लेकर धरने पर बैठा है।इसके साथ ही कस्बा के ब्यापारी भी कई बार पत्रक देर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग कर चुके है।लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पहल नही किया गया।लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द जल निकासी की व्यस्था नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट अलीम हाशमी